Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

Aaj Tak Radio
Country India
Genres Fiction
Language HI
Episodes 198
Latest 31.10.2026

जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ चलिए कहानियों की उन सजीली गलियों में जहां हर नुक्कड़ पर एक नया किरदार है, नए क़िस्से, नए एहसास के साथ. ये कहानियां आपको कभी हसाएंगी, कभी रुलाएंगी और कभी गुदगुदाएंगी भी. चलिए, गुज़रे वक्त की यादों को कहानियों में फिर जीते हैं, नए की तरफ बढ़ते हुए पुराने को समेटते हैं. सुनते हैं ज़िंदगी के चटख रंगों में रंगी, इंसानी रिश्तों के नर्म और नुकीले एहसास की कहानियां, हर इतवार, स्टोरीबॉक्स में.

Episodes

  • कनपुरिया चचा के लखनवी क़िस्से: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 31.10.2026 23m
    लखनऊ और कानपुर, इन दो शहरों के लोगों में हमेशा एक खास तरह की नोक-झोंक रहती है. लखनऊ वालों को लगता है कि कानपुर में तहज़ीब नाम की कोई चीज़ नहीं और कानपुर वालों की नज़र में लखनऊ के सारे लोग फ़र्ज़ी नवाब हैं! एक तरफ़ लखनऊ की नज़ाकत और नफ़ासत, तो दूसरी तरफ़ कानपुर का ठेठ अंदाज़ और बेबाक मिज़ाज. इन दोनों शहरों के बीच की ये खट्टी-मीठी नोक-झोंक किसी से छिपी नहीं है. लेकिन क्या हो कि अगर इन दो शहरों की लड़ाई किसी की शादी तक पहुंच जाए? सुनिए पूरी कहानी जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से स्टोरीबॉक्स के इस एपिसोड में.Narrator - Jamshed Qamar SiddiquiSound - Piyush Kumar
  • भोपाली चचा के भन्नाट क़िस्से: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 24.10.2026 17m
    स्टोरीबॉक्स के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी सुना रहे हैं क़िस्से भोपाल के पटियेबाज़ों के. लंबी-लंबी हांकने वाले, अपने मन से कहानियां-क़िस्से बनाकर सुनाने की वो मज़ेदार परंपरा जिसमें क़िस्सा सुनाने वाले और सुनने वाले, दोनों को पता है कि क़िस्सा झूठा है लेकिन फिर भी उसका लुत्फ़ लिया जाता है. इनमें कभी कोई खां साहब रात के वक़्त जंगल में शेर के सामने खड़े हो जाते हैं, कभी नवाब साहब का ख़राब हेलिकॉप्टर एक ठोकर मार कर ठीक हो जाता है, एक बार तो किसी भोपाली ने जो गेंद पर शॉट मारा तो वो जाकर इंदौर से तीन किलोमीटर दूर गिरी. ऐसे ही बेशुमार क़िस्सों का गुलदस्ता तैयार किया गया है स्टोरीबॉक्स में जिसका नाम है “भोपाली चचा के भन्नाट किस्से”.Narrator - Jamshed Qamar SiddiquiProducer - Maaz SiddiquiSound - Piyush Kumar
  • सिगरेट के पैकेट से सरकार गिराने वाला शायर: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 17.10.2026 17m
    ये कहानी है उस शायर की जिसे एक तानाशाह ने इसलिए जेल में डाल दिया क्योंकि उसके लिखे हुए शेर आवाम को जगा देते थे, आवाम सड़क पर आकर अपने हक़ मांगने लगती थी. उस सनकी तानाशाह ने कह दिया कि इस शायर को जेल में अकेले रखो और इसे कागज़-कलम नहीं मिलने चाहिए. वैसा ही किया गया. शायर जेल में अकेले था, न कागज़ था न कलम - लेकिन कोई किसी के ख़याल कैसे छीन सकता है. उस शायर ने अपने ज़हन में शेर कहे और जब कोई उससे मिलने आता था तो उसकी सिगरेट की डिब्बी के अंदर से निकलने वाले चमकीले कागज़ पर वो शायर अपनी नज़्म, शेर, ग़ज़ल या इंक़लाबी नारा लिख देता था. और इस तरह उस शायर की आवाज़ जेल के बाहर हो रहे प्रोटेस्ट में शामिल होती रही. उसके शब्द तानाशाह के खिलाफ़ हो रहे प्रदर्शनों की आवाज़ बनते रहे. कौन था वो सनकी तानाशाह, कौन था ये शायर, इंकलाब की ये कहानी कहां की है? बता रहे हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी स्टोरीबॉक्स के इस एपिसोड में.Narrator - Jamshed Qamar SiddiquiProducer - Maaz SiddiquiSound - Piyush Kumar
  • नाना पाटेकर की आख़िरी ख़्वाहिश क्या थी?: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 10.10.2026 14m
    नाना पाटेकर ने न कभी कोई एक्टिंग स्कूल जॉइन किया और न ही किसी को एक्टिंग का गुरु बनाया. उन्होंने ज़िंदगी की धूप में तपकर असल ज़िंदगी के एहसास को जी कर सुख और दुख को समझा, उसी के हिसाब से एक्टिंग की. नाना पाटेकर ने हर बार किरदार की बारीकियां अपनी एक्टिंग में उतारकर दुनिया को चौंका दिया. चाहे वो क्रांतिवीर हो, वजूद हो, परिंदा हो, वेलकम हो या अब तक छप्पन - हर बार उन्होंने दर्शकों को अपने काम से चौंका दिया. फ़िल्मों के अलावा नाना पाटेकर असल ज़िंदगी में भी एक बेहतरीन इंसान थे. गांव की ज़िंदगी उन्हें पसंद थी और वो हमेशा उसी माहौल में जीना चाहते थे. आज नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हैं और कुछ सुने-अनसुने क़िस्से हैं जिन्हें स्टोरीबॉक्स के इस खास एपिसोड में याद कर रहे हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी. Narrator - Jamshed Qamar SiddiquiProducer - Maaz Siddiqui
  • साहिर लुधियानवी के 200 रुपये: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 03.10.2026 17m
    उर्दू शायर साहिर लुधियानवी ने एक बार अपने एक दोस्त को महज़ 200 रुपये उधार दिए थे. वो इसलिए क्योंकि वो शख्स बेरोज़गार था और उसके पास आखिरी 30 रुपये बचे थे, जो उसके खाने के लिए थे. वो आदमी तंगदस्ती में था, साहिर के पास पहुंचा और कुछ काम दिलवाने के लिए गुज़ारिश की. साहिर उस ज़माने पर छा चुके थे. उन्होंने उस शख्स से वादा किया कि देखते हैं कि क्या कर सकते हैं और साथ ही साथ 200 रुपये दे दिए. इस बात के साथ कि भई ये पैसे लौटा देना. ये उन्होंने इसलिए कहा ताकि लेने वाले को अहसान न लगे बल्कि उधार लगे. ये शख्स कौन था और वो 200 रुपये साहिर ने कब और कैसे वापस लिए? देखिए ‘स्टोरीबॉक्स’ का ये खास एपिसोड जिसमें क़िस्सा सुना रहे हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
  • भेड़िया - Part 3: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 26.09.2026 19m
    एक Physics Professor के कमरे में अचानक एक अजनबी लड़की आती है और दावा करती है कि वो 300 साल बाद की दुनिया से आई है. वो खुद को एक Time Traveller बताती है. Professor Tabassum पहले उसकी बात सुनकर हँस देती हैं, उन्हें लगता है कि ये किसी तरह का मज़ाक है. लेकिन जब वो रहस्यमयी लड़की धीरे-धीरे ऐसी बातें बताना शुरू करती है, जो सिर्फ़ Professor Tabassum जानती हैं, तो कहानी का हर सच बदलने लगता है और फिर बात आती है Professor के इकलौते बेटे की मौत की… आख़िर कौन थी वो लड़की और टाइम ट्रैवल को धार्मिक किताबों में ढूंढने वाली Professor ने अपने बेटे का क़त्ल क्यों था? सुनिए कहानी के आख़िरी हिस्से में. Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Sound - Rohan Bharti
  • भेड़िया - Part 2: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 19.09.2026 18m
    एक Physics Professor के कमरे में अचानक एक अजनबी लड़की आती है और दावा करती है कि वो 300 साल बाद की दुनिया से आई है. वो खुद को एक Time Traveller बताती है. Professor Tabassum पहले उसकी बात सुनकर हँस देती हैं, उन्हें लगता है कि ये किसी तरह का मज़ाक है. लेकिन जब वो रहस्यमयी लड़की धीरे-धीरे ऐसी बातें बताना शुरू करती है, जो सिर्फ़ Professor Tabassum जानती हैं, तो कहानी का हर सच बदलने लगता है. आख़िर कौन थी वो लड़की और टाइम ट्रैवल को धार्मिक किताबों में ढूंढने वाली Professor ने कौन सा राज़ दुनिया से छिपा रखा था? देखिए आगे की कहानी दूसरे एपिसोड में. साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
  • भेड़िया: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 12.09.2026 19m
    एक Physics Professor के कमरे में अचानक एक अजनबी लड़की आती है और दावा करती है कि वो 300 साल बाद की दुनिया से आई है. वो खुद को एक Time Traveller बताती है. Professor Tabassum पहले उसकी बात सुनकर हँस देती हैं, उन्हें लगता है कि ये किसी तरह का मज़ाक है. लेकिन जब वो रहस्यमयी लड़की धीरे-धीरे ऐसी बातें बताना शुरू करती है, जो सिर्फ़ Professor Tabassum जानती हैं, तो कहानी का हर सच बदलने लगता है. - कौन है ये लड़की? - क्या वाकई वो 300 साल भविष्य से आई है? - उसे Professor Tabassum के अतीत के बारे में इतना कुछ कैसे पता है? - और सबसे बड़ा सवाल... उसने Professor का कौन-सा खतरनाक राज़ दुनिया के सामने खोलने की धमकी दी है? BHEDIA (भेड़िया) एक gripping Hindi Murder Mystery Thriller है, जिसमें Time Travel, Suspense, Mystery, Crime और एक छिपे हुए रहस्य की कहानी है जो एक-दूसरे से जुड़ती जाती है. कहानी सुनिए, सुराग पकड़िए और देखिए सच कहाँ छिपा है... Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Producer - Maaz Siddiqui Camera - Rahul Singh Shoot Courtesy - Arvind Chaudhary & Team Video Editor - Ajeet Singh Sound - Rohan Bharti
  • कृष्ण जन्म कथा: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 04.09.2026 15m
    जन्माष्टमी के मौके पर आज स्टोरीबॉक्स में ख़ास कहानी जो दरअसल नज़ीर अकबराबादी की एक मसनवी है. इसका नाम है 'कृष्ण जन्मकथा' जिसमें भगवान कृष्ण के जन्म, कंस की साज़िशें और वसुदेव का उन्हें उफ़नती हुई यमुना से गोकुल ले जाने के सारे मंज़र हैं. सुनिए नज़ीर अकबराबादी की लिखी कथा जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Sound - Suraj Singh & Rohan Bharti
  • आख़िरी उम्र का इश्क़: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 29.08.2026 20m
    ये कहानी एक ऐसे अमीर रईस की है जो चालीस साल के बाद अपने उस इश्क़ की तरफ़ लौटता है जिसे वो जवानी में छोड़ आया था. वो इश्क़ जो उसे इसलिए छोड़ना पड़ा क्योंकि वो बगावत नहीं कर पाया था अपने वालिद से... लेकिन अब जब वो उम्र के उस मोड़ पर है जहां वो तन्हा है, अकेला है तो वो उस आफ़रीन को ढूंढता है जिसे छोड़कर आया था. अब आफ़रीन कैसी है, कहां है, क्या हुआ था उसके साथ और क्या वो खां साहब को दोबारा अपनाएगी? देखिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी की लिखी कहानी 'आख़िरी उम्र का इश्क़' स्टोरीबॉक्स में. Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Sound - Suraj Singh & Rohan Bharti
  • मैंने पुरानी कार क्यों खरीदी?: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 22.08.2026 21m
    ज़िंदगी में सब कुछ कीजिएगा लेकिन कभी पुरानी कार मत ख़रीदना. क्योंकि जिस दिन आप पुरानी कार ख़रीद लेंगे उसी दिन से आपके बुरे दिन शुरू हो जाएंगे. हमने भी अपनी ज़िंदगी में एक बार ये ग़लती की थी. एक पुरानी सी खटारा हमें पसंद आ गई क्योंकि बड़ी सस्ती थी. कार खरीद ली गई लेकिन उस दिन के बाद से हम भूल गए कि चैन की नींद क्या होती है? ऐसा कोई महीना नहीं गुज़रा जब गाड़ी को उसके ससुराल यानि कारखाने न ले जाना पड़ा हो. कारखाने वाला जो आदमी था वो हर महीने मेरी तनख्वाह में बराबर का हिस्सेदार हो गया था. स्टोरीबॉक्स में इस हफ़्ते सुनिए कॉमेडी कहानी 'मैंने पुरानी कार क्यों ख़रीदी?' जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Sound - Suraj Singh & Rohan Bharti
  • कारगिल शहीद की सगाई अंगूठी: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 15.08.2026 20m
    ये कहानी है कारगिल जंग में शहीद हुए कैप्टन अनुज नैय्यर की, जो सगाई की अंगूठी उंगली में पहने जंग के मोर्चे पर जाने की तैयारी कर रहे थे. तभी उन्होंने अपने कमांडिग ऑफ़िसर से पूछा कि "सर, क्या मुझे अंगूठी पहनकर जंग में जाना चाहिए? क्योंकि अगर मैं वापस नहीं आया तो ये अंगूठी दुश्मनों के हाथ लग जाएगी". सुनिए सच्ची कहानी उस जांबाज़ की जिसने महज़ 24 साल की उम्र में अपने मुल्क के लिए मुहब्बत की राह में अपनी जान कुर्बान कर दी. फ़ैशन इंस्टीट्यूट जाने की तमन्ना रखने वाले, बॉम्बे बॉइज़ म्यूज़िक एल्बम के फ़ैन और बिना एनेस्थीसिया पैर में टांके लगवाने वाले अनुज नैय्यर की ज़िंदगी के अनसुने पहलुओं को देखिए स्टोरीबॉक्स के इस खास ‘स्वतंत्रता दिवस स्पेशल एपिसोड’ में. Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Sound - Suraj Singh
  • उर्दू शायरी के प्लेबॉय: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 08.08.2026 19m
    ये कहानी है उर्दू के शायर दाग़ देहेलवी की, जिनको ख़ूबसूरती का आशिक़ कहते हैं और बोला जाता है कि उनके कई औरतों से रिश्ते रहे. मुगल बादशाह के बेटे से उनकी मां की शादी हुई तो वो लाल क़िले में रहने लगे जिसके बाद उनके पास हर ऐश ओ आराम था. दाग़ देहेलवी ने बचपन में ज़िंदगी की बदसूरत यादों को आसपास फैली रंगीनियों से भरने की कोशिश की, लेकिन उससे बड़ी हक़ीकत ये है कि उनके काम ने उर्दू शायरी को नई ज़मीन और नया आसमान दिया. सुनिए दाग़ के पिता को अंग्रेज़ी हुकूमत ने क्यों मारा था? और कहानी उस मर्डर मिस्ट्री की जिसका राज़ खुला एक फारसी में लिखे हुए ख़त से, देखिए पूरा एपिसोड स्टोरीबॉक्स में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Sound - Suraj Singh
  • वो कौन थी?: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 01.08.2026 22m
    उस साल दिल्ली शहर की एक सड़क पर एक ही जगह बार-बार एक्सीडेंट्स हो रहे थे. ये सारे एक्सीडेंट्स टैक्सी ड्राइवर्स के थे. नौ टैक्सी ड्राइवर्स की मौत हो चुकी थी और अब डर के मारे टैक्सी ड्राइवर्स ने उस तरफ़ से गुज़रना बंद कर दिया था. मरते-मरते एक ड्राइवर ने एक बार बताया कि इन सारी मौतों के पीछे एक लड़की है, जो ले रही है इंतक़ाम. देखिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी की लिखी हॉरर कहानी “वो कौन थी?”.Narrator - Jamshed Qamar SiddiquiSound - Rohan Bharti
  • एक प्रोटेस्ट की कहानी: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 25.07.2026 23m
    ये कहानी है एक ऐसे शहर की जहां सब कुछ ठीक था. यहां की जनता न आंदोलन करती थी और न ही किसी तरह का विरोध दर्ज करती थी, इसकी वजह ये थी कि इस शहर में दफ़्तर बहुत थे. हर आदमी या तो दफ़्तर से आ रहा होता था या दफ़्तर जा रहा होता था, लेकिन एक दिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि जनता सड़कों पर आ गई? क्या हुआ था उस दिन और क्यों ये आंदोलन शुरु हो गया? इस बार स्टोरीबॉक्स में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से सुनिए 'एक प्रोटेस्ट की कहानी'.Narrator - Jamshed Qamar SiddiquiSound - Suraj Singh
  • कानपुर वाले चचा की वसीयत - Part 2: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 18.07.2026 23m
    अंसारी साहब के लालची रिश्तेदारों को वसीयत में क्या मिला? किसे मिली अंसारी साहब की पुरानी कार और किसको मिलेगा उनका मकान, नानी का पीतल वाला पानदान किसके पास जाएगा और किसकी झोली में जाएगा घर में रखा हुआ कैश? वसीयत अब पढ़ी जाएगी. सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी की लिखी कहानी 'अंसारी साहब की अजीब वसीयत' का दूसरा और आख़िरी हिस्सा. Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Producer - Maaz Siddiqui Sound - Suraj Singh
  • कानपुर वाले चचा की वसीयत: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 11.07.2026 21m
    ये कहानी है कानपुर में रहने वाले एक चचा की जिनकी दौलत पर उनके लालची रिश्तेदारों की नज़र थी. लेकिन चचा के इंतकाल के बाद जब उनकी वसीयत पढ़ी गई तो रिश्तेदारों के होश उड़ गए. क्या लिखा था चचा ने अपनी वसीयत में, कौन थी हुमैरा जिसके दो आंसू उनकी असली दौलत बन गई. सुनिए जमशेद कमर सिद्दीक़ी की लिखी कहानी 'कानपुर वाले चचा की वसीयत' स्टोरीबॉक्स में. Narrator - Jamshed Qamar SiddiquiProducer - Maaz SiddiquiSound - Suraj SinghVideo Editor - Manmeet Singh Design - JP Singh
  • एक जीनियस की मौत: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 04.07.2026 17m
    ये कहानी है सिनेमा के उस जीनियस की, जिसने अपने दौर से बहुत आगे की फिल्में बनाईं. ऐसी फिल्में, जिन्हें समझने के लिए शायद दुनिया तैयार नहीं थी. एक कामयाब अभिनेता, बेमिसाल निर्देशक... जो एक सुबह अपने कमरे में हमेशा के लिए खामोश हो गया. एक ऐसा शख्स जिसने टेलीफ़ोन ऑपरेटर की नौकरी से सफ़र शुरू किया और आगे चलकर भारतीय सिनेमा के सबसे करिश्माई फ़िल्मकारों में गिना जाने लगा - गुरु दत्त. इस बार सुनिए स्टोरीबॉक्स में गुरु दत्त की कहानी, जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. Producer - Maaz Siddiqui Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Sound - Aman Pal & Suraj Singh
  • फ़्राइडे द 13th: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 27.06.2026 20m
    ये कहानी है 29 साल पहले दिल्ली के सबसे भीषण अग्निकांड की, जहां एक थिएटर बन गया था गैस चेंबर. 59 लोगों की मौत हुई जिनमें बहुत सारे बच्चे भी शामिल थे. क्यों भड़की थी ये आग, थियेटर के अंदर क्या हुआ था, सिनेमा हॉल के दरवाज़े पर कुर्सियां किसने लगाईं, ज़हरीली गैस एसी के वेंट से अंदर कैसे आई और रेस्क्यू ऑपरेशन कैसे चला? देखिए पूरी कहानी 'स्टोरीबॉक्स' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. Producer - Maaz Siddiqui Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Sound - Aman Pal
  • कहानी रंगा-बिल्ला की: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद 20.06.2026 19m
    कहानी देश के सबसे बड़े किडनैपिंग केस की. वो कहानी जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. सड़क से संसद तक कोहराम मच गया, प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा मांगा गया और विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सर पर भीड़ का पत्थर इतनी तेज़ लगा कि उनका कुर्ता खून से लाल हो गया. ये कहानी है क्राइम की सबसे कुख्यात जोड़ी - रंगा और बिल्ला की. सुनिए 'स्टोरीबॉक्स' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. Producer - Maaz Siddiqui Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui Sound - Aman Pal

Popular in

The podcast also appears in the podcast charts of these countries.